Social Icons

Pages

Tuesday, October 2, 2012

|| छोटू ||

पानी लाओ छोटू
पंखा चलाओ छोटू

खाना लगाओ छोटू
दवा उठाओ छोटू
बिस्तर बिछाओ छोटू

बाज़ार जाओ छोटू

सामान ले आओ छोटू
नीचे जाओ छोटू
ऊपर आओ छोटू
झाड़ू लगाओ छोटू
कुत्ता टहलाओ छोटू

चाय बनाओ छोटू

सर दर्द बहुत है प्यारे
बाम लगाओ छोटू
तैयार हो गयी मुनिया
स्कूल पहुंचाओ छोटू
बाग में जाओ छोटू
कोई पौधा सूख न जाये
पानी लगाओ छोटू
क्या कर रहे छोटू
कहाँ मर गए छोटू
लाईट जलाओ छोटू
लाईट बुझाओ छोटू
बंद करो ये टीवी-ईवी
जाओ सो जाओ छोटू
छोटू छोटू छोटू छोटू

बड़े-बड़ों की थकी-थकी दुनिया में

वाकई बड़े काम का है छोटू। 

- अजामिल

No comments:

Post a Comment