जर्रा-जर्रा विभाजित होती दुनिया में
कृपया, एक बार में एक ...............
रोटियाँ - एक बार में एक
बोटियाँ - एक बार में एक
औरत - एक बार में एक
मर्द - एक बार में एक
बच्चे - एक बार में एक
ईश्वर - एक बार में एक
धर्म - एक बार में एक
कर्म - एक बार में एक
पाप - एक बार में एक
पुण्य - एक बार में एक
फल - एक बार में एक
अधिकार - एक बार में एक
न्याय - एक बार में एक
अन्याय - एक बार में एक
हथियार - एक बार में एक
हत्या - एक बार में एक
जीवन - एक बार में एक
कब्र - एक बार में एक
छत - एक बार में एक
एक बार में एक
एक पूर्ण व्यवस्था है
एक बार में दो, तीन, चार के विरूद्ध।
-
No comments:
Post a Comment